अगर आप दिल्ली से मनाली बस से जाने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ टिकट बुक करना काफी नहीं होता। इस लंबे रूट पर किस समय बस लेना बेहतर है, कहाँ-कहाँ बस रुकती है, और रात का सफर कैसा रहता है — ये बातें पहले से पता हों तो यात्रा ज्यादा आसान हो जाती है।
इस लेख में आपको Delhi to Manali bus time table के साथ वो जरूरी जानकारी मिलेगी जो आम टाइम टेबल में नहीं मिलती, लेकिन यात्रियों के अनुभव से समझ आती है।
Delhi to Manali Bus Time Table 2026
दिल्ली (Majnu Ka Tilla / Kashmiri Gate) से मनाली के लिए HRTC, HPTDC और कई प्राइवेट Volvo/AC Sleeper बसें रोज चलती हैं। ज्यादातर बसें शाम और रात में निकलती हैं ताकि सुबह मनाली पहुँचा जा सके।
समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है, इसलिए बुकिंग से पहले पुष्टि कर लें।
Route Details & Distance
Delhi → Karnal → Chandigarh → Bilaspur → Mandi → Manali
- दिल्ली से मनाली की कुल दूरी: लगभग 540 किमी
- दिल्ली से मनाली तक 12 से 14 घंटे लगते हैं।
Route Experience – रास्ते का असली अनुभव
दिल्ली से निकलने के बाद बस Karnal, Chandigarh, Bilaspur, Mandi होते हुए मनाली जाती है। रात में सफर होने के कारण ट्रैफिक कम मिलता है और बस लगातार चलती रहती है। Bilaspur और Mandi के बाद पहाड़ी रास्ता शुरू हो जाता है, जहाँ सुबह के समय ठंडी हवा और घुमावदार सड़कें महसूस होती हैं।
अक्सर बसें Mandi या Bilaspur पर 15–20 मिनट रुकती हैं।
Passenger Guide for This Route
- शाम 6–8 बजे के बीच वाली बसें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। क्योंकि पहाड़ी इलाका होने के कारण रात में सफर का मजा अलग होता है।
- Volvo या AC Sleeper लेना ज्यादा आरामदायक रहता है।
- पहाड़ी रास्ते में झटके लग सकते हैं, इसलिए हल्का सामान रखें।
- मनाली बस स्टैंड सुबह 7–9 बजे के बीच पहुंचा देती है।
| From | To | Via | Departure | Bus Type | Days |
|---|---|---|---|---|---|
| Delhi | Manali | Karnal | 05:30 PM | Volvo AC | Daily |
| Delhi | Manali | Chandigarh | 06:00 PM | HRTC Volvo | Daily |
| Delhi | Manali | Bilaspur | 07:00 PM | AC Sleeper | Daily |
| Delhi | Manali | Mandi | 08:30 PM | Volvo | Daily |
| Delhi | Manali | Chandigarh | 09:00 PM | HPTDC | Daily |
| Delhi | Manali | Bilaspur | 10:00 PM | AC Sleeper | Daily |
| Delhi | Manali | Mandi | 10:30 PM | Volvo | Daily |
Common Problems on Delhi to Manali Route
- Chandigarh के आसपास ट्रैफिक मिल सकता है
- पहाड़ी रास्ते में कुछ लोगों को उल्टी/चक्कर की समस्या होती है
- वीकेंड और सीजन में सीट जल्दी भर जाती है
Who Should Take This Bus / Who Should Avoid
यह बस उन लोगों के लिए सही है जो रात में सफर करके सुबह मनाली पहुँचना चाहते हैं।
अगर आपको पहाड़ी रास्तों में दिक्कत होती है, तो दिन के समय की बस चुनना बेहतर हो सकता है।
Bus Fare & Ticket Booking
- Volvo Fare: ₹900 – ₹1500
- AC Sleeper: ₹1200 – ₹1800
बुकिंग ऑनलाइन ऐप, HRTC वेबसाइट या बस काउंटर से की जा सकती है।
Bus Enquiry Numbers
- Delhi ISBT Kashmiri Gate: 011-23868836
- HRTC Helpline: 0177-2656326
- Official website Haryana Roadways
Travel Tips
- हल्का भोजन करके बस में बैठें
- पानी की बोतल और जैकेट साथ रखें
- मोबाइल चार्जिंग के लिए पावर बैंक रखें
- सीट बुकिंग पहले से कर लें, खासकर सीजन में
Return Journey: Manali to Delhi
मनाली से दिल्ली के लिए भी शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक नियमित Volvo और AC Sleeper बसें मिल जाती हैं, जो Mandi, Bilaspur, Chandigarh होते हुए दिल्ली पहुँचती हैं।
FAQ – Delhi to Manali Bus Time Table
1. Delhi से Manali कितनी दूरी है?
लगभग 540 किमी।
2. बस से कितना समय लगता है?
करीब 12–14 घंटे।
3. पहली बस कितने बजे है?
शाम 05:30 बजे के आसपास।
4. मनाली कब पहुँचा जाता है?
सुबह 7 से 9 बजे के बीच।
5. कौन सी बस बेहतर है?
Volvo या AC Sleeper।

